मनोज गोयल भी भाजपा से टिकट के दावेदारों में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा से टिकट मांगने वालों का काफिला बढ़ता ही जा रहा है, अब इस काफिले में एक ओर नाम जुड़ गया है। नए दावेदार है पनीर वाले मनोज गोयल। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र-मेरठ से लेकर हापुड़ तक मनोज गोयल के होर्डिग लग रहे है। वह अपने समर्थकों के साथ लग्जरी गाड़ी व हवाई जहाज से हापुड़ से लखनऊ, दिल्ली तक भाग दौड़ कर रहे है और भाजपा के शीर्ष नेताओं से भेंट कर टिकट मांग रहे है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार मनोज गोयल शीर्ष नेताओं को चुनाव अवश्य जीतने तथा चुनाव में मोटी धनराशि खर्च करने का भरोसा दिला रहे है, परंतु भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस सिलसिले में कोई आश्वासन मनोज गोयल को नहीं दिया है, इसलिए मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मनोज गोयल को भाजपा स टिकट मिलना असम्भव सा है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























