हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी विभाग अब बीयर की दुकानों के पास भी कैंटीन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए आदेश भी जारी हो गए हैं। सड़कों पर लोगों को शराब पीने से रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। आने वाले दिनों में बीयर की दुकानों के पास कैंटीन की सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। गढ़मुक्तेश्वर की आबकारी प्रभारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा अभी तक सरकारी देसी शराब की दुकान पर ही शराब का सेवन करने वाले लोगों के लिए कैंटीन की सुविधा होती थी। इसके अलावा बीयर पीने वाले लोग वहां बियर पीने में हिचकिताते थे। ऐसे में वह लोग खुले में, खो-खो पर, यहां-वहां जाकर, सार्वजनिक स्थानों पर बीयर का सेवन करते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। अब देसी शराब के ठेकों के अलावा बीयर की दुकानों के पास सरकारी स्तर से कैंटीन की सुविधा दी जाएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























