हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की 13 सड़कों का निर्माण छह करोड़ रुपए की लागत से होगा। गन्ना विभाग की बदहाल सड़कों की सूरत अब बदलने वाली है जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ऐसे में लोक निर्माण विभाग द्वारा 13 टूटी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से छह करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गन्ना विभाग की सड़कों का निर्माण कई वर्ष पहले कराया गया था। सड़क टूटी होने की वजह से काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में 15 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों के निर्माण के लिए शासन प्रस्ताव को स्वीकृति दे चुका है। बजट भी जारी हो गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण होगा।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























