हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उदय होटल के पास एक कैंटर ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी जिस कारण दो पुलिस कर्मी व कैंटर चालक घायल हो गए। भीषण भिडं़त के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा सोमवार की सुबह हुआ।
पुलिस के अनुसार पुलिस जीप गश्त पर थी और उदय होटल के पास सड़क किनारे खड़ी थी,तभी एक कैंटर ने आकर पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण दो पुलिस कर्मी चालक मुकेश कुमार व कांस्टेबल राजकुमार तथा कैंटर चालक जयप्रकाश संतू घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गहरी खाई मेें जा गिरे और क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरु किया। इस सिलसिले मेंं पुलिस ने कैंटर चालक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY





























