👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने देवर, ससुर और सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। मृतक के घर से उसका सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की सुबह छिद्दापुरी निवासी विनोद तोमर को परिजनों ने फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























