हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लखपत सिंह की मढैया निवासी घनश्याम कंसल पुत्र आनंद कंसल ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर हापुड़ निवासी कथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। घनश्याम कंसल का आरोप है कि पत्रकार ने उनके भाई कमल कुमार कंसल और पुत्र आयुष कंसल की बुलंदशहर के न्यायालय में नौकरी लगवाने के एवज में 1.81 लाख ठग लिए जिसने फर्जी रसीद बनाकर थमा दी। पीड़ित जब बुलंदशहर न्यायालय पहुंचे तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेःहापुड़: रेप के कुछ दिन बाद फिर शुरू हो जाते हैं ओयो होटल, पढ़ें खास रिपोर्ट
https://ehapurnews.com/hapur-oyo-hotels-reopen-after-a-few-days-of-rape-read-special-report/
घनश्याम कंसल ने बताया कि उनकी मुलाकात हापुड़ के एक पत्रकार से हुई जिसने बताया कि बुलंदशहर न्यायालय के एक जज उसके मामा है और वह उनके बेटे और भाई की नौकरी लगवा सकता है। इसके एवज में उसने कुछ रुपए की मांग की। कमल ने 81 हजार रुपए पत्रकार के खाते में ट्रांसफर कर दिए और प्रार्थी के द्वारा अपने बेटे आयुष और भाई कमल के 8-8 फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल के कागजात की छायाप्रति दे दी। उसके बाद घनश्याम कंसल को आरोपी पत्रकार ने 15 फरवरी को फीस जमा करने के फर्जी रसीद व्हाट्सएप पर भेज दी और छह लाख की मांग की। आरोप है कि पीड़ित ने 15 फरवरी को एक लाख नकद दे दिए और 16 फरवरी को घनश्याम अपने भाई कमल के साथ बुलंदशहर न्यायालय पंहुचा तो फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























