👁 0 views Views
पिलखुवा: 13 बकाएदारों से नगर पालिका ने वसूला 23 हजार का टैक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका प्रशासन द्वारा मोहल्ला छीपीवाड़ा के जैन मंदिर में गुरुवार को अभियान चलाकर हजारों रुपयों की कर वसूली की गई। इस दौरान लोगों को चेताया भी गया कि जो भी समय से अपना कर जमा नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को नगर के मोहल्ला छीपीवाड़ा में कर वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 13 बकायेदारों से लगभग 23 हजार 426 रुपये की कर वसूली की गई। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक ब्रहम पाल व कर संग्राहक विकास ने बताया कि इस समय नगर के काफी संख्या में करदाताओं पर करोड़ों रुपये का कर बकाया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























