विश्व हिंदू महासंघ करेगा गोवंश की सेवा और रक्षा
-प्रकोष्ठ का विस्तार कर कपिल शर्मा को दिया जिलाध्यक्ष का दायित्व
हापुड़,गढ़मुक्तेश्वर/ सीमन,कुलदीप शर्मा (ehapurnews.com): गोवंश की सेवा और रक्षा करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू महासंघ ने गोरक्षा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए गंगा आरती समिति के विधिक सलाहकार को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा।
ब्रजघाट गंगानगरी में बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें निराश्रित गोवंश के मुद्दे पर गहन चर्चा की गई। सर्वसम्मति के आधार पर गोरक्षा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार प्रजापति ने गंगा सभा आरती समिति के विधिक सलाहकार कपिल शर्मा को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि गोवंश की सेवा के साथ ही रक्षा को लेकर युवाओं की कई टीमों का गठन किया जाएगा, जो सडक़ों से लेकर किसानों के खेत में छुट्टू घूमने वाले गोवंश को सरकारी स्तर से चलाई जा रहीं गोशाला और संरक्षण केंद्रों में संरक्षित कराने का दायित्व निभाएंगी। उन्होंने बताया कि छुट्टा गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था कराने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा कि वे अपने वृद्ध, दूध विहीन और बीमार गोवंश को किसी भी दशा में सडक़ों पर लोगों के लाठी डंडे खाने के लिए न छोड़ें। इस अवसर पर जिला संयोजक नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पिंटू चौधरी, जिला मंत्री राहुल तेवतिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























