👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय ने जिला बेसिक शिक्षा विभाग से 667 शिक्षकों को मांगा है। बताते चलें कि जिले में कुल 498 परिषदीय विद्यालय हैं जिनमें 1991 शिक्षक कार्यरत हैं जबकि 618 शिक्षामित्र भी शैक्षणिक कार्य में लगे हैं। इन स्कूलों में 67700 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 667 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से मांगे गए हैं। हालांकि इस दौरान ढाई सौ शिक्षक शिक्षिकाएं अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में छात्रों की शिक्षा पर संकट गहराता नजर आ रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























