हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल हापुड़ में बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत और ज्ञान की देवी माता सरस्वती जी के सम्मुख दीप जलाकर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कक्षा द्वितीय तथा तृतीय व चतुर्थ के विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अध्यापिका प्रतिभा शर्मा के द्वारा वसंत पंचमी के त्योहार को मनाने की प्रचलित कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वसंत का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि ऋतु परिवर्तन के कारण भी इसका बहुत महत्व है। कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रधानचार्य डा॰ विनीत त्यागी ने कहा कि वसंत आगमन के पश्चात सरसों व चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिलने के कारण प्रकृति की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512





























