👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सीमा में मेरठ और बुलंदशहर रोड के चौड़ीकरण के लिए 3.25 करोड़ से सड़क किनारे के विद्युत लाइन शिफ्ट होगी। ऊर्जा निगम ने इसके लिए 3 करोड़ 25 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाया है। इसमें एक तिहाई धनराशि जमा हो चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बताते चलें कि मेरठ रोड पर असौड़ा से हापुड़ जिले की सीमा शुरू होती है जहां से मेरठ बुलंदशहर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। ऐसे में सड़क के बीच में हाईटेंशन लाइन आ रही है जिन्हें हटाने के बाद चौड़ीकरण का कार्य होगा। लाइन को शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए


























