हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कवि नगर में पत्नी को लेने आए पति और उसके परिजनों को ससुराल पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मोबाइल और सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा लेकिन कार्रवाई न होने के चलते उसने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के मोहल्ला शताब्दी नगर निवासी विशाल वर्मा ने बताया कि 28 फरवरी 2021 को उसकी शादी मोहल्ला कवि नगर निवासी योगीता से हुई थी। 6 मई 2023 को पत्नी अपने मायके कवि नगर आ गई जिसके बाद विशाल अपने परिजनों के साथ जब पत्नी के मायके पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे व उसके परिजनों को बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700





























