हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से ऐसा लगता है कि वह पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित शिवा ढाबे के सामने सर्विस रोड के पास रखें 120 सीएनजी पाइप को चोरों ने चोरी कर लिया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शांति कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर तिवारी ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा निजामपुर से कुचेसर रोड चोपला तक भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने लगभग 180 पाइप सर्विस रोड के पास रखे हुए थे। 8 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे कर्मचारियों ने उन्हें फोन कर बताया कि चोर 120 पाइप चोरी कर ले गए जिन्होंने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए

























