छेड़छाड़ से तंग आकर बीएससी की छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीएससी की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर अपने घर में आत्महत्या कर ली। यह घटना 20 जनवरी की है जब छेड़छाड़ के अत्याचार से परेशान छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने छात्रा की पिता की तहरीर पर अब जाकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक कॉलेज में बीएससी में पढ़ाई कर रही छात्रा को एक व्यक्ति परेशान कर रहा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा साहिल उर्फ गौरव पीड़िता के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता। जब परिजनों ने इसकी शिकायत की तो 28 दिसंबर 2023 को गांव निवासी साहिल का रिश्तेदार परिजनों के पास पहुंचा और उन्हें आश्वासन दिया कि साहिल अब ऐसी हरकतें नहीं करेगा लेकिन साहिल बाज नहीं आया और 20 जनवरी को छात्रा को घर में अकेला पाकर वह घुस गया जिसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और किसी और से शादी करने पर बदनाम करने तक की धमकी दे डाली। शोर सुनकर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा और आरोपी को बाहर भगाया। इस बात से आहत होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसके बाद परिजन जब थाने जाने लगे तो रास्ते में गांव निवासी सोनू, नरेश और सोनू के साले सचिन ने रिपोर्ट लिखवाने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने किसी तरह थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























