👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी कार्यालयों, भवनों पर कर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिलखुवा नगर पालिका परिषद की राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को दूरसंचार कार्यालय एवं परिसर का सर्वे कर भवन एवं जलकर जमा करने के लिए नोटिस भेजा है। पिलखुवा नगर पालिका पर वर्तमान में 15 करोड़ रुपए का कर्जा है जिसे चुकाने के लिए उसने बकायदारों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पालिका ने दूरसंचार विभाग को नोटिस दिया है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034



























