हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने बुधवार की रात रोडवेज बस की चपेट में आने से सिंचाई विभाग से सेवानिवृत अवर अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। मामले में पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि 70 वर्षीय वेद प्रकाश निवासी लज्जापुरी हापुड़ बुधवार की देर शाम चाय पीकर सड़क पार कर रहे थे। जैसे ही वह रामलीला गेट के सामने पहुंचे तो दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक रोडवेज बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस के चालक के खिलाफ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























