हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कमेटी द्वारा लगातार “संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत शुक्रवार की रात्रि को वार्ड नंबर 40 रफीक नगर में पदाधिकारियों द्वारा वार्ड के अध्यक्ष प्रत्याशी पद के लिए सदस्यों के पंजीकरण करवाए गए।
बैठक का आयोजन निसार खान के द्वारा डॉक्टर इसरार अहमद के आवास पर किया गया।
संगठन सृजन अभियान के तहत रहीसुद्दीन को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया हुआ।
बैठक का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी अमित सैनी, दिनेश कुमार सैनी एडवोकेट एवं भरतलाल शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अमित सैनी(शहर उपाध्यक्ष), शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,दिनेश कुमार सैनी एडवोकेट, गौरव गर्ग, भरत लाल शर्मा,डॉक्टर ईसरार अहमद,दीपक गुप्ता,निसार खान,उस्मान सैफी,सद्दाम अब्बासी, खुशनूद अली,इलियास, असरार सैफी, राजू,रफीक आदि ने संगठन सृजन अभियान में हिस्सा लिया।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY























