👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के प्रथम दिन शनिवार को यहां देवी मंदिर, मां चंडी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, परंतु कोविड-19 के कारण गत वर्षो के मुकाबले मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। भक्तों ने घरों में ही मां की पूजा अर्चना की व्रत रखा।
मंदिरों के आस-पास विशेष सफाई नगर पालिका द्वारा कराई गई और प्रबंध समितियों द्वारा मंदिरों पर विशेष रोशनी की गई।
श्री हर मिलाप वैष्णों मंदिर, श्री चंडी मंदिर, श्री मंशा देवी मंदिर, मां पथवारी पर विशेष रोशनी की गई।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.























