हापुड़ समेत पश्चिमी यूपी में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का महाप्रसाद पहुंचाने की जिम्मेदारी श्री बालाजी मंदिर को मिली










हापुड़ समेत पश्चिमी यूपी में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का महाप्रसाद पहुंचाने की जिम्मेदारी श्री बालाजी मंदिर को मिली

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्रभु राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा का महाभोग प्रसाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महानुभावों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सनातन सेवा न्यास के संस्थापक श्री शिवम मिश्रा जी ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गंगा-यमुना सिद्ध पीठ श्री श्री 1008 दिव्य धाम श्री बालाजी मंदिर हापुड़ के पीठाधीश्वर श्री यशवर्धन आचार्य जी महाराज को सौंपी है। सनातन सेवा न्यास के संस्थापक श्री शिव ओम मिश्रा जी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी बालाजी मंदिर को सौंपी गई है। प्रसाद में स्मृति चिन्ह, ताम्रपत्र, राम जन्मभूमि की रज, वैष्णो तिलक, धनुष-बाण, सरयू नदी का जल, शालिग्राम जी, सिक्का तथा मिष्ठान है।

वहीं बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने कहा कि उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मंदिर का प्रतिनिधि सभी महानुभावों तक प्रसाद पहुंचाएगा। बताते चलें कि गुरुवार को सनातन सेवा न्यास की एक बैठक दिल्ली में आयोजित हुई जहां पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। बैठक के पश्चात पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रसाद वितरण का जिम्मा स्वामी यशवर्धन आचार्य जी महाराज को सौंपा गया।

VIDEO: सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!