अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आहूत की गयी – अपर जिला जज/सचिव










अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आहूत की गयी – अपर जिला जज/सचिव
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार, जिला कारागार में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों को रिहाई किये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की अध्यक्षता में आज दिनांक. 25.01.2024 को अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के समस्त सदस्यगण के साथ मासिक बैठक एवं पीड़िता क्षतिपूर्ति कमेटी की बैठक आहूत की गयी। बैठक का संचालन श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। उक्त बैठक में श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा बताया गया कि आयोजित की गयी बैठक में ऐसे विचाराधीन बंदी, जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है, लेकिन अभी तक जिला कारागार से रिहा नहीं हुए है, को रिहा किये जाने हेतु विचार किया गया। उक्त बैठक में Compoudable Offences, धारा 108, 116 दं०प्र०सं०, ऐसी बंदी, जो बीमार है, महिला Offenders, ऐसे बंदी, जिनको धारा 436 ए दं०प्र०सं० का लाभ दिया जा सकता है आदि पर विचार- विमर्श किया गया। बैठक में प्रेरणा शर्मा, जिलाधिकारी, हापुड़, श्री अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक, हापुड़ व श्री आलोक सिंह जेल अधीक्षक जिला कारागार, डासना गाजियाबाद आदि उपस्थित रहे।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457








  • Related Posts

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

    Read more

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!