हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला भंडा पट्टी में बिजली के दो खंबे जानलेवा साबित हो सकते हैं। लोहे का एक खंभा तो पूरी तरह टूट चुका है जो कि तारों की बैसाखी पर लटका हुआ है। तो वहीं बिजली का एक अन्य खम्भा टूटने की कगार पर है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार मामले से अवगत कराया लेकिन किसी ने कुछ खास कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों की जान आफत में है।
हापुड़ के वार्ड नंबर 28 के मोहल्ला भंडापट्टी में बिजली के दो खंभे लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। लोहे का खंभा तो पूरी तरह से टूट चुका है जो की तारों पर टिका है जबकि सीमेंट का एक अन्य खंबा पूरी तरह से एक ओर झुक चुका है जो टूटने की कगार पर है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग लापरवाही छोड़ जल्द से जल्द टूटे खम्भों को दुरुस्त करें।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483

























