राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया जागरूक










राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया जागरूक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की देखरेख में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, हापुड़ के सहयोग से मनोहर रिजेन्सी गढ़ रोड हापुड़ में 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उ० प्र० राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी हापुड़ श्रीमति इला प्रकाश द्वारा उ०प्र० राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आमजन को राज्य में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी एवं राषट्रीय मतदान दिवस दिनांक 25 जनवरी के बारें में भी जानकारी दी गयी बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को 18 वर्ष की उम्र के बाद मतदान देने का पूर्ण अधिकार है प्रत्येक नागरिक को मतदान आवश्यक रुप से करना चाहिए एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगलम योजना आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
शिविर में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की तरफ से पराविधिक स्वयं सेवक तुलसी शर्मा द्वारा मतदान दिवस 25 जनवरी के बारे में जानकारी दी गयी एवं मतदातों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी एवं उपस्थित आमजन को बताया गया कि यदि किसी को विधिक सहायता की आवश्यकता है तो वह अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ में दे सकता है। एवं उपस्थित आमजन की समस्याओं का निवारण किया गया, गौरव सहगल द्वारा बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी एवं योजनाओं के बारे में बताया गया व महिला हेल्पलाइन नं० 181 व 1090 आदि एवं नालसा हेल्पलाइन नं० 15100 के बारे में बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय स्टाफ एवं पराविधिक स्वयं सेवक सोनू कुमार, ओमकार, मनमीत हांडा सोनम, गुंजन आदि आदि उपस्थित रहे।

रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!