हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कड़ाके की सर्दी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार की रात को न्यूनतम पारा तीन डिग्री तक gir गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अभी कुछ दिन और लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। वहीं मंगलवार की रात को सड़कों पर कोहरा छाने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
हापुड़ में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी में गिरता तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लगातार ठंड का प्रकोप जारी है और अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का कहर इसी तरह जारी रहेगा। दोपहर में निकलने वाली धूप भी फीकी नजर आ रही है। ऐसे में लोग घरो मैं कैद है और मजबूरी में ही सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए


























