
बस सफर के दौरान बिगड़ी 58 वर्षीय महिला की तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली से बस में सवार होकर अपने घर लखीमपुर खीरी लौट रही एक महिला की सिंभावली पहुंचने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी सिखेड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान लखीमपुर खीरी के सलेमपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की 58 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, किरण देवी की दोनों किडनियां खराब थीं और उनका लंबे समय से नियमित डायलिसिस चल रहा था। वह अपनी बेटी वर्षा वर्मा के साथ दिल्ली से बस से अपने घर लखीमपुर जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि रास्ते में शिवा ढाबे पर बस रुकने के बाद जैसे ही आगे बढ़ी, तभी अचानक किरण देवी की सेहत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी के निर्देश पर उप-निरीक्षक आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद परिजन बिना किसी कानूनी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















