हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी प्रवीण चंद्र शर्मा पुत्र गंगा चरण शर्मा ने एक पटवारी पर मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत की है। पोर्टल पर की गई शिकायत के अनुसार प्रवीण शर्मा के पुत्र विभांशु शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है और छह दिन पहले उसने मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। प्रवीण शर्मा का आरोप है कि एक हफ्ता बीतने को है लेकिन पटवारी लापरवाही बरत रहा है जो कि हमेशा यह कहकर टरका देता है कि साइट व्यस्त है जिसकी वजह से मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन सकता। पटवारी की हरकतों से तंग आकर प्रवीण शर्मा ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनके बेटे का प्रमाण पत्र बने जिससे कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सके।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483





























