👁 0 views Views
बदमाश किसी वाहन में लादकर जनरेटर ले उड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कड़कड़ाती सर्दी का बदमाश खूब फायदा उठा रहे हैं और बेखौंफ बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है। ऐसी ही एक चोरी की एक घटना एसएसवी पुलिस चौकी के सामने हुई, जहां से बदमाश एक जनरेटर किसी वाहन मे लादकर ले उड़े।
हापुड़ के मौहल्ला राजीव विहार के अशफाक अहमद की एसएसवी पुलिस चौकी के सामने रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान के बाहर एक जनरेटर रख रहता है, जो लोहे की जंजीर से बंधा है। शुक्रवार की सुबह अशफाक जब दुकान पहुंचे तो जनरेटर गायब था। बदमाश चेन में लगे ताले तोड़कर किसी वाहन में लाद कर जनरेटर को ले गए। अशफाक ने पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया है।
घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225




























