👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी में 20 दिन पूर्व हुई अनिल राघव की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ग्राम प्रधान पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ज्ञात हो कि 20 दिन पूर्व अनिल राघव को गांव के ही पांच लोगों ने बेरहमी से पीट कर पुआल में दबा दिया था। उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कल्पना राघव की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया था जबकि मामले में ग्राम प्रधान पंकज और मोहित फरार चल रहे हैं। ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























