👁 0 views Views
जनपद हापुड़ में साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन की घोषणा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी ने जनपद की चारों निकायों में साप्ताहिक बंदी के दिन की घोषणा निम्न प्रकार की है। घोषिक साप्ताहिक बंदी के दिन समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे और श्रम कानून का पूरी तरह पालन करेंगे।
प्रैस नोट के अनुसार नगर पालिका हापुड़ के अंतर्गत रविवार को, पिलखुवा के अंतर्गत सोमवार को, नगर पंचायत बाबूगढ़ के अंतर्गत शुक्रवार को तथा नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत बुधवार को समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठापन बंद रहेगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























