हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आनंदा डेयरी लिमिटेड ग्रुप ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 130 टीन देसी घी अयोध्या भेजा है। 1950 किलोग्राम से भरी पिकअप गाड़ी को मंगलवार को आनंदा डेयरी लिमिटेड से अयोध्या के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूजा अर्चना के बाद वाहन को रवाना किया गया।
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। ऐसे में आनंदा ने इस अवसर को देखते हुए 1950 किलो देसी घी का अनुदान दिया है। इस अवसर पर कम्पनी के डायरेक्टर सुनीता दीक्षित, राहुल दीक्षित व आनंदा का समस्त परिवार मौजूद रहा। पूजा-अर्चना के बाद घी पिलखुवा के खैरपुर खैराबाद से अयोध्या के लिए निकला।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























