👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के लोगों ने न्यू ईयर का स्वागत जोर-शोरों से किया और नए साल के जश्न पर जिलेवासी दो करोड़ 41 लाख रुपए की शराब पी गए। जनपद हापुड़ में कुल शराब की दुकानों की बात करें तो 280 दुकान हैं जिनमें से देसी शराब की 143, अंग्रेजी शराब की 64 और बीयर की 66 दुकाने हैं। इसके साथ ही सात मॉडल शॉप भी है। नए साल के जश्न के दौरान जिले के लोग दो करोड़ 41 लाख रुपए की शराब पी गए। 31 दिसंबर को एक करोड़ 31 लाख और 1 जनवरी को एक करोड़ 10 लाख रुपए की शराब बिकी। जिले की आधी से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है जहां देसी शराब की बम्पर बिक्री हुई।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540

























