हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने साढ़े चार महीने पहले दी गई तहरीर के आधार पर अब जाकर मुकदमा दर्ज किया है। गढ़ पुलिस ने सीओ के आदेश पर कार्रवाई की है और एक फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारी पर लाखों रुपए गबन का मुकदमा दर्ज किया है।
एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक अंकित कुमार ने बताया कि वह कंपनी में पिछले लंबे समय से काम कर रहे हैं। कंपनी का मुख्य कार्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराना और आसान किस्तों के रूप में साप्ताहिक वसूली करना है। कंपनी में दीपांशु अहलावत निवासी बहसूमा जनपद मेरठ, हिमांशु श्रीवास्तव निवासी मुंडाली मेरठ और अनिल कुमार शर्मा निवासी राजस्थान फील्ड स्टॉक के पद पर कार्य थे जो कि ऋण की किश्त लाकर कंपनियों में जमा करते थे। दीपांशु ने 311457, हिमांशु ने 127789 और अनिल ने 70000 कंपनी में जमा नहीं कराए जो उन्होंने किश्त के रूप में लोगों से वसूले थे और बिना बताए फरार हो गए। जब उनसे कंपनी ने पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में अंकित कुमार ने 23 अगस्त को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने अब सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























