हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति पर राजस्थान के जयपुर की रहने वाली महिला ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर 70,000 रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के जयपुर के महावीर नगर की रहने वाली शरद दीवान का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रही थी। इसी बीच उनकी मुलाकात गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई जिसने टिकट दिलाने का दावा किया और कुछ रुपए भी मांगे। पीड़िता ने आरोपी के खाते में 70,000 रुपए भेज दिए। इसके बाद भी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया जिन्होंने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314

























