दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को रिटायर्ड होने पर विदाई
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी अनिल कुमार त्यागी के रिटायर्ड होने पर उन्हें एक सादे समारोह में विदाई दी गई और उनके सेवा कार्यों को याद किया गया।इस अवसर पर अभिषेक सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सबको बीते दिनों की याद दिलाई और कहा कि उनके सेवा कार्य को सदैव याद रखा जाएगा।उनकी कुशल कार्य क्षमता व योगदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है ये सेवानिवृत्ति जरूर हुआ है पर सेवा के दायित्व से नही। इनके मार्गदर्शन के अपेक्षा हमे हमेशा रहेगी।ये सब बाते विकास भवन मे अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा श्री अनिल कुमार त्यागी के विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। संस्था के संस्थापक व सचिव भागीरथ उर्फ भरत लाल शर्मा कहा कि जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी श्री अनिल कुमार त्यागी ने हापुड़ में दिव्यांगों के लिए बहुत ही कार्य अच्छे किए हम लोगों के कार्य हमेशा किया हमें कभी निराश नहीं होना पड़ा इस विभाग से आगे भी हमें उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
विकलांग जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा और नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक सरोज जिला पंचायत कल्याण अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जिला उपायुक्त उद्योग अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार स्टेनो विकास भवन जिला मुख्यालय कार्यलय हापुड़ आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






















