वृक्षारोपण अवश्य करें और मतदान करना न भूलें : मुकेश सैनी
हापुड सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ एकेपी इंटर कॉलेज का एनएसएस का कैंप ग्राम दौमयी में चल रहा है।शिविर के द्वितीय दिवस पर शनिवार को मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर मुकेश सैनी ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति के जीवन में लकड़ी का महत्व है।जीवन सुरक्षा के लिए पौधारोपण अवश्य करे और बडा होने पौधो को सुरक्षित रखें। भूमि का कटान रोकना है तो वृक्षों को लगाना होगा। वृक्ष लगाने के साथ-साथ हमको उसे वृक्ष की देखरेख भी करनी चाहिए जब तक कि वह पौधा वृक्ष का रूप ना ले ले हमें उसकी देखरेख करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि मतदान दिवस के दिन अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापक डॉक्टर स्नेहा प्रभा ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा अतिथियों द्वारा इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया ।इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी जूली चौधरी व डॉक्टर अनीता जायसवाल व किशोरी लाल सैनी उपस्थिति रहे। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















