
👁 12 views Views
बाबूगढ़ में छह फुट लंबे अजगर के निकलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ के दयावती कॉलेज ऑफ लॉ, बनखंडा के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब छह फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। बताया गया कि नीलम नाम की महिला पशुओं को चारा डालने के लिए गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर अजगर पर पड़ी, जिसे देखकर उनकी चीख निकल गई।
महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सर्पमित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867





















