हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ के आदित्य मेमोरियल एकेडमी के छात्रों ने जूडो प्रतियोगिता में बाजी मारी जिन्हें 28 दिसंबर को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सम्मानित किया। हापुड़ पहुंचने पर छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अकादमी के संरक्षक कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने बताया कि कोच्चि में 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप आयोजित की गई थी जिसमें कोच सुबोध यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 28 दिसंबर तृतीय खेलो इंडिया नेशनल वीमेन जूडो लीग के समापन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश की जूडो टीम को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता को दस हजार, कांस्य पदक विजेता को पांच हजार का चेक दिया गया है। इसी के साथ गांव करीमपुर निवासी कोच सुबोध यादव को भी 5100 रूपए का चेक सोपा गया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























