हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डोमा टिकरी के अनिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। आपको बता दें कि गांव के पांच लोगों ने 21 दिसंबर की शाम को आपसी विवाद में अनिल को ईटों से बेरहमी से पीट-पीट कर घायल कर दिया था और मरणअवस्था में पुआल में दबाकर चले गए थे। 22 दिसंबर की सुबह परिजनों ने जब अनिल की तलाश की तो वह गंभीर हालत में मिला जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। अनिल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में शोक की लहर है। हालांकि पुलिस मृतक की पत्नी कल्पना की तहरीर पर गांव के ही प्रशांत, रिंकू, मोहित, पंकज तथा गांव सिवाया निवासी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है और मामले में कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बताया जा रहा है कि गांव निवासी अनिल का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था जिन्होंने अनिल को 21 दिसंबर की देर शाम बेरहमी से पीटा जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आरोपियों ने धान की पुआल में दबा दिया और मरणअवस्था में छोड़कर फरार हो गए। अनिल रात भर घर नहीं पहुंचा जिसके परिजनों ने अगले दिन सुबह तलाश की तो वह धान की पुआल में दबा मिला। आनन-फानन में घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी और तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314

P.S. Jewellers की ओर से सभी को नए साल की बधाई



























