👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जहां क्षेत्रवासियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया और उन्हें समझाया कि किस तरह पात्र योजना का लाभ उठा सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने बड़े ही ध्यान से योजनाओं के बारे में सुना। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया कि किस तरह सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मकान बनाने में सहायता कर रही है। इस दौरान नगर पंचायत बाबूगढ़ की ओर से संजय त्यागी आदि कर्मचारी व अधिकार की उपस्थित रहे।


























