हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी सलाई में शनिवार को एक नीलगाय का बच्चा तालाब में फंस गया जहां दलदल होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय के बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है।
गांव गोंदी सलाई में शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे एक नीलगाय का बच्चा तालाब में पहुंचा लेकिन वहां दलदल में वह फंसने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण इकट्ठा हुए इसके बाद नाजिम, सरवर समेत लगभग छह लोगों ने ग्रामीणों के पूर्ण सहयोग से रस्सी आदि की मदद से दलदल में फंसे नीलगाय के बच्चे को निकाला लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250






















