representative image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फॉर्म कॉलोनी की रहने वाली अनीता सत्या की कार को चोरों ने चोरी कर लिया था लेकिन उनकी कार का हैंडल लॉक होने के कारण चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए और गाड़ी को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि कार की डिग्गी में रखे स्कूल के एक प्रिंटर को चोर चोरी कर ले गए।
आपको बता दें कि गांव सिखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में अनीता सत्य प्रधानाचार्य हैं जिनकी गाड़ी गुरुवार की सुबह घर के बाहर खड़ी थी। गाड़ी को चोर चोरी कर ले गए लेकिन रास्ते में ही गाड़ी का हैंडल लॉक हो गया। चोरों ने गाड़ी को नगर पालिका के पीछे खड़ा किया और वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाश शुरू की तो वह नगर पालिका के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























