हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस के भी अजीबोगरीब कारनामे अक्सर सामने आते रहते हैं। जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में एंटी रोमियो स्क्वाड ने तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज किया और तीनों ही मुकदमों में पुलिस ने एक ही गाने को आधार बनाया है। 1969 में रिलीज हुई एक फिल्म अंजाना का गाना “आ मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी” को पुलिस ने आधार बनाकर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज किए गए मुकदमों को लेकर पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कई सवाल उठाए हैं। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि मामला फर्जी कार्रवाई की ओर इशारा कर रहा है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाने में 25 सितंबर 2022, 8 नवंबर 2022 और 21 नवंबर 2023 को तीन अलग-अलग दरोगाओं ने मुकदमें दर्ज कराए। दरोगा अजहर हसन, प्रमोद कुमार और नितिन वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया। तीनों में बताया गया है कि आरोपी आ जा मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी गाना गाते हुए अश्लील हरकतें और छेड़खानी कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर भी दर्ज कर ली। दर्ज एफआईआर के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने माफी भी मांगी और तीनों ही मामले में पब्लिक का कोई गवाह तैयार नहीं हुआ। अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि तीनों ही मामलों में एफआईआर की एक जैसी ही भाषा है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र कुमार और बबीता पर फिल्माए गए इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है और आज के युवा इस गाने को जानते भी नहीं होंगे जो कि इशारा कर रहा है कि यह फर्जी करवाई है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि तीनों ही मामलों की जांच कराई जा रही है। यदि लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811



























