हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शीत लहर और कोहरे ने गलन बढ़ा दी है। इसी के साथ कड़ाके की सर्दी के आगे धूप भी बेसर दिखाई दे रही है। रात के समय तो सर्दी और भी सितम ढा रही है। दिन भर धूप लुकाछिपी का खेल खेलती है। कप-कपाती ठंड में लोगों की परेशानी बढ़ गई है और ऐसे में जगह-जगह आग जलाकर लोग हाथ सेकने को मजबूर हैं। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को गलन और ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। हापुड़, बाबूगढ़, पिलखुवा, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर आदि क्षेत्रों में कोहरे का जबरदस्त प्रकोप होने के कारण दृश्यता काफी हद तक प्रभावित है। रात के समय तो कुछ नजर ही नहीं आता। संभावना है कि ठंड का कहर जारी रहेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















