
जल भराव की समस्या को देखते हुए शक्ति नगर के लोगों ने की शिकायत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “हापुड़ के शक्तिनगर और कृष्णानगर में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। नगरपालिका की लापरवाही के कारण क्षेत्र के करीब 500 मकानों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। इसी से आक्रोशित होकर व्यवस्था सुधार आंदोलन समिति के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और स्थायी समाधान की मांग की।”
“सोमवार को डॉ. वंदना वशिष्ठ और विजयपाल शर्मा के नेतृत्व में शक्तिनगर और कृष्णानगर के दर्जनों लोगों ने हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात करने पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। लोगों का आरोप है कि नगरपालिका द्वारा छोड़े गए टेंडर के कारण मुख्य मार्ग में 3 से 4 फीट तक जलभराव की स्थिति बन सकती है।
निवासियों ने मांग रखी है कि जल निकासी का पक्का इंतजाम किया जाए और भगवानपुरी व पन्नापुरी से आ रहे पानी को तुरंत रोका जाए।”
“मामले को गंभीरता से लेते हुए DM कविता मीना ने तुरंत एक्शन लिया और नगरपालिका की टीम को मौके पर स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा। EO एस.के. मिश्रा और अधिशासी अभियंताओं की टीम ने घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया है और लोगों को जल्द से जल्द स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















