हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक होमगार्ड के पुत्र ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है।
सचिन तोमर ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता तेजपाल सिंह जनपद हापुड़ में यातायात विभाग में होमगार्ड विभाग में सेवारत थे जो कि 24 दिसंबर को अपनी ड्यूटी समाप्त कर शाम के समय घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा की मोदीनगर मार्ग पर स्थित एक स्कूल के समीप पहुंचे तो अचानक एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने होमगार्ड को टक्कर मार दी जिससे तेजपाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000






















