मुफ्त राशन लेने वालों की 5 साल के लिए फिर आई मौज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश भर में राशन डिपुओं के माध्यम से मुफ्त में राशन गेहूं व चावल आदि लेने वाले उपभोक्ताओं की एक बार फिर 5 साल के लिए मौज आ गई। सरकार ने योजना को 5 वर्ष के लिए जारी रखने की घोषणा की है।
वर्ष-2024 के लिए मुफ्त गेहूं व राशन वितरण की सभी तैयारियां सरकार ने पूरी कर ली है। अन्य जनपदों के साथ-साथ हापुड़ की राशन की दुकानों पर गेहूं व चावल पहुंच गया है जिसका वितरण जनवरी-2024 के पहले हफ्ते में शुरु होने की सम्भावना है।
बता दें कि जनपद हापुड़ में राशन का 90 प्रतिशत चावल ब्लैक में बिकता है जिसे उपभोक्ता व राशन डीलर धंधेबाजों को बेचते है। धंधेबाजों के ठिकाने हापुड़ की पक्का बाग मंडी व भगवती गंज है तथा एक बड़ा ठिकाना पिलखुवा के कृष्णगंज में है। हापुड़ में आस-पास के जनपदों से भी राशन का चावल पहुंचता है। ठिकानों पर 27 रुपए किलो बिकने वाले का नए साल में क्या भाव होगा यह उसी वक्त पता चलेगा। परंतु चावल में रुख तेजी का बना रहने से ऊंचा भाव खुलने की उम्मीद है। राशन के चावल का धंधा मुनाफे का कारोबार होने के कारण नए साल से और नए लोग जुड़ेंगे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























