हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): देश के विभिन्न इलाकों में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 एक हल्का वेरिएंट हैं लेकिन यह तेजी से फैलता है। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि ऐतियातन के तौर पर जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी को निर्देश दिए हैं कि वह टेस्टिंग बढ़ा दें। यदि कोई संदिग्ध है तो उसकी टेस्टिंग जरूर कराए। मामले में लापरवाही कतई ना बरती जाए।
दरअसल कोरोना को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने स्पष्ट कर दिया है कि अन्य क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन प्लांट्स की व्यवस्था है। चिंता की कोई बात नहीं है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






















