👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित रामपुर कट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई जिससे जीजा साले घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर का जितेंद्र अपने सगे साले थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव कुराना के अमित के साथ बाइक पर सवार होकर पिलखुवा स्थित फैक्टरी पर काम करने जा रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर रामपुर कट के पास पहुंचे तो बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमें दोनों घायल हो गए।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






















