डबल इंजन की सरकार की कथनी करनी में अंतर नहीं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूडिया में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया व पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश में व केंद्र में चुनाव के समय जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था उसमें से बहुत अधिक प्रतिशत में कार्य पूरे हो चुके हैं अन्य कार्य भी आने वाले समय में पूरे हो जाएंगे। भाजपा की ही एकमात्र सरकार ऐसी है जो जन-जन को समर्पित सरकार है। इसके उपरांत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये व सरकार के द्वारा प्राप्त लाभ के अनुभव भी साझा किया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ,मण्डल अध्यक्ष सोनू ठाकुर,कार्यक्रम संयोजक मनोज गौतम , उपेंद्र राणा, राहुल नम्बरदार,राजू त्यागी ,व ग्राम प्रधान रोहित, अनुराग राणा नेत्रपाल सिंह सत्यवीर सिंह सम्मानित ग्रामवासी व विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483




















