आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में हापुड़ फिर प्रथम










हापुड़,सीमन (सू.वि.)(ehapurnews.com):जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यकुशलता के फलस्वरुप जनपद हापुड़ को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में मिला प्रथम स्थान। डीएम ने सभी अधिकारियों को दी बधाई, इसी कार्य कुशलता के साथ आगे भी कार्य करने के लिए किया इंगित। जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा अपनी कार्यकुशलता के फल स्वरुप उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रहा अव्वल, प्राप्त किया प्रथम स्थान। आई जी आर एस में माह सितम्बर 2020 में पूरे प्रदेश में समस्याओं के निस्तारण करने में शत-प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नगरपालिका के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण शिकायती पोर्टल हैं जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता परक कार्य करने हेतु समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इसी कार्य कुशलता के साथ सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही करने के लिए इंगित किया है, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हापुड़ की जनता को निरंतर रूप से समयबद्धता के साथ लाभ प्राप्त होता रहे।








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!