हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के चार खिलाड़ियों ने केरल के कोच्चि में आयोजित सब जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। केरल के कोच्ची में आयोजित चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिनका जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। गांव करीमपुर निवासी निकिता और सिकंदरपुर निवासी शिवम ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 45 किलोग्राम भार वर्ग में करीमपुर निवासी चिंटू और 40 किलोग्राम भार वर्ग में सिकंदरपुर निवासी रितिक ने कांस्य पदक जीत कर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ी बुधवार की रात कोच सुबोध के साथ गांव सिकंदरपुर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093


























